पीएम मोदी ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए दी बड़ी खुशखबरी

केंद्र सरकार (Central Government) ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए तोहफे (Gifts) स्वीकार करने की वित्तीय सीमाओं को बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन गुणा बढ़ोतरी कर इस सीमा में छूट दी गई है। 

उन्होंने हाल में संशोधित किए गए नियमों का हवाला देते हुए बताया कि समूह 'अ और 'ब श्रेणियों के तहत आने वाले अधिकारियों को 5,000 रुपये से अधिक का तोहफा सरकार की मंजूरी के बिना नहीं स्वीकार करना चाहिए। 
इससे पहले कर्मचारियों के इन समूहों के लिए तोहफा स्वीकार करने की सीमा 1,500 रुपये थी। इसी तरह समूह 'स के कर्मचारी सरकार की मंजूरी लिए बिना अब 500 रुपये की बजाए 2,000 रुपये तक की भेंट स्वीकार कर सकते हैं। 
अधिकारियों ने बताया कि सीमा में यह संशोधन तीन अखिल भारतीय सेवाओं- भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय डाक सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए तय सीमा के बराबर लाने के लिए किया गया।

Comments

Post a Comment